इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती आज, शक्ति स्थल जाकर राहुल और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती आज, शक्ति स्थल जाकर राहुल और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती आज, शक्ति स्थल जाकर राहुल और मनमोहन ने दी श्रद्धांजलिआई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा गांधी (19 नवंबर 1917-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा गांधी 1966 से 1980 तक लगातार तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं उसके बाद 1980 से 1984 तक गांधी चौथी बार प्रधानमंत्री रहीं हालांकि 1984 में इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर 19 नवम्बर को कांग्रेस द्वारा प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा गांधी भवन, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे