सोनौली सपा प्रत्याशी प्रतिनिधि ने पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी के सवालों पर रखी अपनी बात
सोनौली सपा प्रत्याशी प्रतिनिधि ने पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी के सवालों पर रखी अपनी बात
नौतनवा व सोनौली का कस्बाई इलाका इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मी से सराबोर है। चुनावी मैदान में उतरे दलीय और निर्दल प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि ऐन केन वायदों- बातों से मतदाओं को लुभाने में जुटें हैं।
इंड़ोनेपाल न्यूज वेबपोर्टल की टीम भी लोकतंत्र के इस महापर्व अपने हिस्से के दायित्वपूर्ति के प्रयास में है। “चंद घंटे प्रत्याशी के साथ” के कार्यक्रम में इंडो-नेपाल न्यूज के विशेष संवाददाता व पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी ने रविवार को सोनौली निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी शकुंतला देवी के प्रतिनिधि अश्वनी उर्फ राजू दुबे के साथ कुछ़ समय बिताये, उनके चुनावी प्रचार-प्रसार के तौर तरीके देखे। कुछ़ सवाल भी किए जिनका राजू दूबे ने बड़ी सहजता से जवाब दिये। पेश है उस सवाल जवाब के प्रमुख अंश——-
सवाल —- आपने अचानक निकाय चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया?
जवाब—- पहले तो मेरी तनिक भी इच्छ़ा न थी। मगर मैनें जब यह देखा कि कुछ़ ऐसे भी प्रत्याशी जो कि पहले से अपने आप को नगर अध्यक्ष मानने का दावा कर रहे हैं, और जनता में द्वेष भाव फैला रहे हैं, तो मैदान में उतरना पड़ा। पूर्व विधायक मुन्ना सिंह व समाजवादी पार्टी का सहयोग मिलने से चुनाव लड़ने के जज्बे को और बल मिला है।
सवाल- आप मंच पर सीमित और कम क्यों बोलते हैं?
जवाब- ,,देखिये मैं,पेशेवर नेता तो हूं नहीं, और यह भी मुझसे झूठ नहीं बोला जाता। कुछ़ लोग मंच से झूठ़ बोल जनता को भ्रमित करते हैं। मुझसे झूठ नहीं बोला जाता। इसलिये मैं सीमित रहता हूं।
सवाल- आपके अलावा सुधीर त्रिपाठी व दीपक बाबा भी ब्राहमण प्रत्याशी प्रतिनिधि के रुप में मैदान में हैं, जातिगत वोट बैंक प्रभावित होगा?
जवाब- निकाय चुनाव बहुत बड़ा चुनाव नहीं है। सभी के व्यक्तिगत संबध व व्यक्तित्व भी मायने रखते हैं, मेरा व्यक्तित्व क्षेत्र में कैसा है, लोग जानते हैं।
सवाल- क्षेत्रीय नेताओं में आपका ही एक चेहरा ऐसा नज़र आता है, जो ब्राह्मण होने के बावजूद राजनीति में कभी भी अमरमणि खेमे से नहीं जुड़ा, ऐसा क्यों?
जवाब- मुन्ना सिंह और हमारी दोस्ती तब की है। जब कुंवर परिवार ने राजनीति में कदम भी नहीं रखा था। मैं दोस्ती व संबधों को जातिगत व राजनैतिक सरोकार से ऊपर मानता हूं।
सवाल- अब तक के प्रचार प्रसार से क्या लग रहा है, जीत होगी?
जवाब- प्रयास भरपूर जारी है।सौ फीसद जीत हमारी ही होगी।
सवाल- अगर आप जीते तो सबसे पहली बधाई किसे देंगे
जवाब– बधाई के असली हकदार सोनौली नगर पंचायत के एक एक मतदाता होंगे।



