छात्रों को दी गयी यातायात नियमों. की जानकारी

छात्रों को दी गयी यातायात नियमों. की जानकारी

छात्रों को दी गयी यातायात नियमों. की जानकारी

छात्रों को दी गयी यातायात नियमों. की जानकारी

आई एन न्यूज, नौतनवा।
यातायात माह के मद्देनजर नौतनवा इन्टर कालेज नौतनवा में छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय नियमों का पालन करते हुए निर्धारित गति से तेज वाहन न चलाने की सलाह भी दी। जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही बच्चों को हमेशा बाएं से ही सड़क पर चलने की सलाह दी गई।। छात्रों को दी गयी यातायात नियमों. की जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष ने कहा कि स्कूल प्रशासन व अभिभावकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इस दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर लोगों को थाने के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। कहा कि बच्चों को स्कूल से निकलने समय व सड़क पर झुंड बनाकर अथवा दौड़ते हुए नहीं चलना चाहिए। इसके अलावा स्कूल प्रशासन को विद्यालय में पार्किंग का पर्याप्त इंतजाम करने, स्कूल वाहन में सीटों से अधिक बच्चों को न बैठाने, अनुभवी व विश्वसनीय व्यक्ति को ही वाहन चालक बनाने, वाहन में अग्निरोधक यंत्र व प्राथमिक उपचार की किट हमेशा रखने एवं समय-समय पर वाहनों के फिटनेस की जांच कराने का निर्देश भी दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रहलाद पाण्डेय, प्रधानाचार्य जगदीश यादव, से सिपाही अजित शाही, दिग्विजय नाथ पाण्डेय,मिना मिश्रा,सागर सरोज,कमलेश चौहान, सुमन राव व महिला अरक्षी अर्चना राय सहित सभी छात्रायें उपस्थित रही।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे