सोनौली बसपा प्रत्याशी प्रतिनिधि ने सहजता से दिए पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी के सवालों के जवाब
सोनौली बसपा प्रत्याशी प्रतिनिधि ने सहजता से दिए पत्रकार धर्मेन्द्र चौधरी के सवालों के जवाब
इंड़ोनेपाल न्यूज “चंद घंटे प्रत्याशी के साथ” जैसे कार्यक्रम से यह जानने का प्रयास कर रहा है कि चुनाव में उतरे प्रत्याशी अपनी किन बातों को लेकर जनप्रतिनिधित्व के दावे ठोंक रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता धर्मेंद्र चौधरी ने सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी मीना त्रिपाठी के प्रतिनिधि दीपक बाबा से मुलाकात की, प्रचार प्रसार कैसे हो रहा है इसे जाना। फिर कुछ़ सवाल किए जिसका दीपक बाबा ने बड़ी सहज़ता से जवाब दिए। पेश है सवाल – जवाब के प्रमुख अंश——-
सवाल- चुनावी मैदान में क्यों उतरे?
जवाब– मैं बसपा का एक सक्रिय कार्यकर्ता हूं। जब सोनौली नगर पंचायत घेषित हुई, तो मुझे लगा कि जनता को यहां के चर्चित खेमेबाज राजनितिज्ञ गुमराह करने का प्रयास करेंगे। जिसे रोकने के लिए मुझे चुनाव में उतरना पड़ा।
सवाल- क्या लोग आपसे जुड़ रहे हैं?
जवाब– मै पिछ़ले छ़ह माह से सोनौली व आसपास के लोगों के बीच जाकर उन्हें समझा रहा हूं। जनता मेरी बात को गंभीरता से सुन और समझ रही है। दिन प्रतिदिन लोगों का जुड़ाव मेरे प्रति बढ़ रहा है।
सवाल- आप प्रदेश के एक शीर्ष राजनैतिक दल से टिकट पाये हैं, क्या कोई स्टार प्रचारक सोनौली में आयेगा?
जवाब– मेरा प्रयास यही है कि मैं अन्य दलीय या निर्दल दावेदारों की भांति दूसरे के कंधे का सहारा न लूं। मैं स्वंय अपने कार्यों व व्यक्तित्व के आधार पर जनता के बीच जाकर वोट़ मांग रहा हूं। मैने अपनी पार्टी आलाकमान से कोई आग्रह नहीं किया है कि कोई स्टार प्रचारक के तौर पर आये। यदि कोई आयेगा तो स्वागत है। फिलहाल मैं स्वयं के कर्तव्य पर अधिक विश्वास रखता हूं।
सवाल- जीते तो आपकी प्राथमिकता क्या रहेगी?
जवाब– सोनौली में अभी भी कई मूलभूत समस्याएं तस की तस हैं, नशा कारोबार यहां दिन प्रति दिन पांव पसारता जा रहा है। इनका समाधान मेरी प्रथामिकता होगी।
सवाल- क्या लगता है, जीत होगी?
जवाब– हार-जीत का फैसला तो जनता के हाथ में हैं। मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। जीत हमारी ही होगी।





