हैट्रिक की आस लगाए गुड्डू खान से पत्रकार विजय चौरसिया की खास बातचीत —
हैट्रिक की आस लगाए गुड्डू खान से पत्रकार विजय चौरसिया की खास बातचीत —
इंड़ो-नेपाल न्यूज के कार्यक्रम “चंद घंटे प्रत्याशी के साथ’ के क्रम में पत्रकार विजय चौरसिया ने नौतनवा के निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान के चुनावी मूवमेंट का जायजा लिया। फिर शुरु हुआ सवाल जवाब का सिलसिला । पेश है उस सवाल जवाब क कुछ़ प्रमुख अंश——-
सवाल– क्या हैट्रिक लगेगी?
जवाब- मैने हमेशा नौतनवा नगर के विकास को ध्यान में रखकर कार्य किया है। अगर मेरे कार्यों में कोई कमी रहती तो जनता मुझे दो बार नहीं चुनती। मैने जनता व विकास के लिए कार्य किया होगा, तो बेशक हैट्रिक लगेगी।
सवाल- आपको अपने अंदर का सबसे अच्छ़ा गुण क्या लगता है?
जवाब- मैं विकासपरक व आपसी सौहार्द की सोंच रखने वाला व्यक्ति हूं। मैने अपने पिछ़ले कार्यकालों में हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई एकता व उनके सम्मान के लिये कार्य किये हैं। जिसका फल रहा कि वह दो बार जीते।
सवाल- निर्दल ही क्यों लड़े?
जवाब– किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मांगा, और जरुरत भी नहीं समझा। मेरे दस वर्षों की जनसेवा का परिणाम जनता तय करेगी।
सवाल -इस बार जीते तो क्या करेंगे?
जवाब- नौतनवा को स्मार्ट सिटि बनाएंगे। चौक- चौराहों व सड़कों की निगरानी सीसी टीवी कैमरे से होगी। हर वार्ड में एटीएम पेयजल होगा। जो कार्य अधूरे रह गये हैं, वह पूरा होगा।






