सर्दियों में सूज जाती हैं हाथ-पैर की उंगलियां तो अजमाएं ये टिप्स

सर्दियों में सूज जाती हैं हाथ-पैर की उंगलियां तो अजमाएं ये टिप्स

सर्दियों में सूज जाती हैं हाथ-पैर की उंगलियां तो अजमाएं ये टिप्स

सर्दियों में सूज जाती हैं हाथ-पैर की उंगलियां तो अजमाएं ये टिप्स

आई एन न्यूज़ डेस्क दिल्ली::सर्दियों के मौसम में स्किन संबंधित बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन दिनों हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन होना आम सी समस्या है। कुछ लोगों की उंगलिया लाल, हाथों पैरों में दर्द, खुजली, जलन के साथ ही स्किन भी उतरने लगती है। समय रहते अगर इन समस्याओं का हल न किया जाएं तो स्किन इंफैक्शन का भी खतरा बना रहता है। आज हम आपको घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप हाथों पैरों की सूजन से छुटकारा पा सकते हैं।

1. मटर 

PunjabKesari
मटर के दानों को पानी में उबाल लें। दिन में 2 बार इस पानी से हाथ- पैर को धोएं। रोजाना एेसा करने से जल्दी ही उंगलियों में सूजन की समस्या कम होगी।

2. शलजम
सर्दियों के मौसम में पैर की उंगलियों में सूजन होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए 50 ग्राम शलजम को 1लीटर पानी में उबाल लें। पानी को ठंडा होने दे। जितनी बार भी पैर धोने हो इसी पानी से धोएं।

3. फिटकरी और नमक

PunjabKesari
पानी में फिटकरी और नमक डालकर उबाल लें। इससे उंगलियों को धोएं। सूजन कम  होने के साथ ही इंफैक्शन भी नहीं होगा।

4. सरसों का तेल
रोजाना रात को सरसों के तेल से मालिश करने पर सूजन कम होने लगती है। इसके लिए 4 चम्मच सरसों के तेल में 1 स्पून सेंधा नमक डालें। इस तेल को गुनगुना होने पर हाथों पैरो पर मालिश करें और जुराबे पहन लें। दो हफ्ते एेसा करने से फर्क दिखाई देने लगेगा।

5.  नींबू पानी

PunjabKesari
एक कप हल्के गर्म नींबू पानी में 2 चम्मच लेमन जूस मिलाएं। नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं। नींबू पानी पीने से बॉडी से टॉक्सिंस निकल जाते हैं जिससे हाथों पैरों की सूजन कम हो जाती है।

6. हल्दी और जैतून का तेल
हल्दी और जैतून तेल को मिक्स करके लगाने से भी इस समस्यां से निजात पाई जा सकती है।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे