आखिरी राउंड तक थमी रहीं सांसें! द्वितीय वरीयता में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मारी बाजी, बने MLC

आखिरी राउंड तक थमी रहीं सांसें! द्वितीय वरीयता में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मारी बाजी, बने MLC
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में आखिरी राउंड तक सांसें थमी रहीं। द्वितीय वरीयता की मतगणना निर्णायक दौर में पहुंचते ही बाजी पलट गई और अंत में *ध्रुव कुमार त्रिपाठी* ने जीत दर्ज कर ली। उन्हें विजयी घोषित किए जाने की खबर मतगणना स्थल से आ रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 12 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं। सबसे लोएस्ट वोट वाले प्रत्याशियों के वोटों का स्थानांतरण किया गया।
चौथे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी *अजीत सिंह के 5,010 वोटों* की गिनती पूरी हुई, जिसके बाद मुकाबला और रोचक हो गया।
इसके बाद सपा प्रत्याशी *डॉ. संजयन त्रिपाठी के 8,301 वोटों* की गणना शुरू हुई। इन्हीं मतों के ट्रांसफर ने पूरे चुनाव का नक्शा बदल दिया।
सूत्रों के अनुसार, अजीत सिंह और संजयन त्रिपाठी के द्वितीय वरीयता के मत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में ट्रांसफर हुए, जिससे उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली।
मतगणना स्थल से मिली अंतिम सूचना के अनुसार, कड़ी टक्कर के बाद *ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विजयी घोषित कर दिया गया है।* आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर एक बार फिर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का कब्जा बरकरार रहा है। समर्थकों में जश्न का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *