सोनौली:ठंड में गरीबो की सेवा एक पुनीत कार्य–सुधीर त्रिपाठी

ठंड में गरीबो की सेवा एक पुनीत कार्य–सुधीर त्रिपाठी
सोनौली नगर पंचायत के चार हजार गरीब महिला पुरुष को ओढाये जायेगें शाल और कम्बल
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो :: शीतलहर एवं ठंड को देखते हुए नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष ने सोनौली कस्बे के चार वार्डो के 140 महिला पुरुषो को शाल और कम्बल ओढ़ाकर उन्हे ठंड से बचाया।
मंगलवार की दोपहर को सोनौली कस्बे के रामजानकी मंदिर परिसर में निरीह गरीबो को ठंड से बचाने के लिए निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम के आज पहले दिन कस्बे के चार वार्ड न.10, जानकीनगर वार्ड नं.11,बाल्मीकि नगर वार्ड नं.12 घनश्याम नगर वार्ड नं.13 बिस्मिल नगर के गरीब निरीह पात्र महिला
पुरुषो को नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कम्बल और शाल ओढ़कर उन्हें ठंड से बचाते हुए कहा कि इससे बड़ा पुनीत कार्य कुछ हो नहीं सकता।
उन्होने यह भी कहा कि झा पुनीत कार्य के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे सोनौली नगर पंचायत के चार हजार गरीब निरीह पात्रो में शाल कम्बल वितरण किया जाएगा ।
इस मौके पर सोनौली नगर पंचायत लिपिक संजय श्रीवास्तव व सभासद अमिर आलम,प्रदीप नायक,चिंकी देवी,वकील अहमद,सोनू कुमार,अष्टभुजा मिश्रा, सचिन त्रिपाठी,
बेचन प्रसाद,आशुतोष त्रिपाठी, बब्लू सिंह,पप्पू सिंह,रामानन्द रौनियार,आदि लोग मौजूद रहे ।





