ध्रुव त्रिपाठी की हैट्रिक! राजीव यादव को 466 वोटों से हराकर कब्जाया गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट
ध्रुव त्रिपाठी की हैट्रिक! राजीव यादव को 466 वोटों से हराकर कब्जाया गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क।गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में आखिरकार भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शानदार जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को कड़े मुकाबले में मात दी, जबकि सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में हुई मतगणना में कुल 43,553 वोटों की गिनती हुई। मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था और मतगणना 27 अक्टूबर को शुरू हुई।
शुरुआत से ही मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले राउंड में ध्रुव त्रिपाठी को 3,813 वोट और राजीव यादव को 3,703 वोट मिले थे, महज 110 वोट का अंतर था। 14,000 मतों में 13,080 वैध और 920 अवैध मिले थे। 4124
दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त को 2,110 वोट तक पहुंचा दिया था – 9,813 वोट बनाम 7,703 वोट।
ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा): 11,881 वोट
राजीव यादव (निर्दलीय / माध्य. शिक्षक संघ एकजुट): 11,415 वोट.
– *डॉ. संजयन त्रिपाठी (सपा): 8,301 वोट.-
– इस तरह ध्रुव त्रिपाठी ने 466 वोटों की महत्वपूर्ण बढ़त के साथ जीत की इबारत लिख दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में यह जीत भाजपा के लिए बड़ी मानी जा रही है। वहीं मेरठ की दोनों सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा ने जीत हासिल की है।


