१२ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, ७ गिरफ्तार

१२ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, ७ गिरफ्तार
१२ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, ७ गिरफ्तार
१२ वर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या, ७ गिरफ्तार
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव की सीमा से सट़े नेपाल के करबलहां गांव में मंगलवार को एक १२ वर्षीय बालिका की रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। नेपाल पुलिस ने मामले में गांव के ही ७ युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ़ युवकों ने रेप और हत्या की बात स्वीकार ली है।
करबलहां गांव के यादव टोले की निवासी एक बालिका शाम से ही लापता थी । परिजन तमाम आशंका वश उसे पूरी रात तलाशे व अपने नात रिश्तेदारों के पास फोन कर बालिका के लापता होने की सूचना दिये। तड़के सुबह बालिका का शव गांव के समीप ही खेतों में मिला। बालिका के परिजनों के शक के आधार पर नेपाल पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
नेपाल पुलिस सूत्रों का बताना है कि हिरासत में लिये गये युवकों में तीन ने रेप के बाद हत्या की बात कबूल ली है।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे