भारी संख्या में नेपाली शराब के साथ एक कैरियर गिरफ्तार ,दो फरार
भारी संख्या में नेपाली शराब के साथ एक कैैरियर
गिरफ्तार ,दो फरार ।
आईएन न्यूज़ निचलौल डेस्क: बीओपी झुलनीपुर इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने आज गस्त के दौरान 2400 सीसी नेपाली शराब बरामद किया है जब कि कैरियर
भागने में सफल रहे एक को गिरफ्तार का लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के बीओपी झुलनीपुर इंस्पेक्टर पंकज आपने हमराहियों के साथ गस्त कर रहे थे । इसी दौरान रेंगहिया के पास नेपाल की तरफ से साइकिल से आ रहे तीन लोगों को रोका जिस पर एसएसबी जवानों को देखते ही साइकिल सवार भागने लगे। जिसे जवानों ने दौड़ा का एक को दबोच लिया जब कि 2 साइकिल छोड़ भागने में सफल रहे।

बरामद तीन साइकिलों से बोरी में भारी 80 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई है। जिसके साथ निचलौल थाना क्षेत्र के मेघौली निवासी श्रवण कुमार गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी ने पकड़े गये शराब व कैरियर को निचलौल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अभियुक्तों 
के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्टर- प्रदीप गौड़।





