नौतनवा:नगरपालिका के दो लिपिक निलंबित,बोर्ड की बैठक संपन्न

नौतनवा:नगरपालिका के दो लिपिक निलंबित,बोर्ड की बैठक संपन्न

नौतनवा:नगरपालिका के दो लिपिक निलंबित,बोर्ड की बैठक संपन्ननौतनवा:नगरपालिका के दो लिपिक निलंबित,बोर्ड की बैठक संपन्न
जन समस्याओं की अनदेखी पर हुई कार्यवाही।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:नगर पालिका परिषद नौतनवा के सम्मानित सभासद गणो की मासिक बोर्ड बैठक आज नगर पालिका सभागार में संम्पन्न हुई, बोर्ड बैठक में गुड़डूखान(अध्यक्ष) बीरेन्द्र कुमार राव (अधिशासी अधिकारी), अष्टभुजा सिंह (जलकल अभियन्ता) व रमाशंकर सिंह (प्रधान लिपिक) मौजूद रहे।
बोर्ड बैठक में प्रधान लिपिक ने पिछले माह हुई बोर्ड बैठक की कार्यवृत्ति को पढ़कर बोर्ड को सुनाया, कार्यो की प्रगति सुन बोर्ड ने संतुष्टि ब्यक्त किये तत्त्पश्चात सभी सम्मानित सभासद गणो ने अपने-अपने वार्ड से सम्बंधित समस्याओ (सफाई,विजली व निर्माण) से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया।
नौतनवा:नगरपालिका के दो लिपिक निलंबित,बोर्ड की बैठक संपन्नबैठक में निम्न कार्यवाही संम्पन्न हुई –
1-नगर के टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी पूर्ण कराई जाए।
2-कामर्शियल भवनों व दुकानों को चिंन्धित कर कामर्शियल टैक्स लगाया जाए।
3-विकास कार्यो पर 10 करोड़ के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
4-सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कमेटी के गठन का प्रस्ताव पास हुआ जो अपनी रिपोर्ट से अवगत कराएगा।
5-प्रत्येक वार्ड में 20-20 नए यल0ई0डी0 लाइट लगाने का प्रस्ताव पास हुआ।
6-नगर के लिए एक अदद फायर ब्रिगेड गाड़ी के खरीद को मंजूरी दी गई।
7-नगर को सी0सी0टी0वी0 कैमरे से लैस करने के प्रस्ताव पर मोहर लगी।
8-हर वार्ड में वाटर ए0टी0यम0 लगाने पर बोर्ड में सहमति बनी।
9-नगर के लिए एक अदद एम्बुलैंस के खरीद को मंजूरी दी गई।
10-जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डिमांड लिपिक रविकान्त वर्मा व जलकल लिपिक सत्त्यप्रकाश को निलंबित करते हुए उनके वेतन को अगले आदेश तक बाधित कर दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे