करोड़ो के नशीली दवाई के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार
करोड़ो के नशीली दवाई के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार

इंडो नेपाल न्यूज़ ब्यूरो सोनौली::सोनोली बार्डर के नेपाली सीमा बेलहिया से काठमान्डू जा रही एक नेपाली बस से ग्रीस के एक बड़े डब्बे से भारी संख्या मे नशीली इंजेक्शन और नशीली दवा पुलिस ने बरामद कर दो भारतीय युवको को हिरासत में लिया है।
बुधवार तड़के नेपाल पुलिस की क्राईम ब्राच टीम को सूचना मिली एक यात्नी बस से बड़ी संख्या में ड्रग्स राजधानी जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्राच टीम ने थानाकोट मे बस की घेरा बंदी कर गहन तलाशी लिया तो ग्रीस के डब्बे मे छुपाकर रखे गये नशीले इंजेक्शन और सीरप बरामद कर दो युवको को गिरफ्तार कर लिया ।
पकडे गये दोनो युवक जिनके नाम भिगू राजभर और मोहम्मद रियाजुदिन निवासी बिहार के बताये गये है ।
ग्रीस की डब्बे मे दो हजार पीस नुफिन फेनारागन ,पंद्रह सौ पीस डाइजापाम सहित अन्य नशीले इन्जेक्सन और सीरप बरामद किया। नशीले दवाओ के साथ पकडे गये दोनो भारतीय युवको से क्राईम ब्राच की टीम पूछ ताछ में जुटी है।
नेपाल पुलिस ने बरामद ड्रग्स की कीमत करोड़ो में आंकी है ।

