अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है करोड़ो रूपये से बना एएनएम सेण्टर

आई एन न्यूज ब्युरो लक्ष्मीपुर:लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम सभा सोंधी में लाखो रूपये की लागत से बना एएनएम सेंटर वर्षो से अपने हाल पर आंसू बहा रहा है। इस तरफ किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रहा है। स्थानीय नागरिको ने जिला प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में एएनएम सेंटर तो बन गया, मगर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ। ऊपर से एएनएम सेंटर की रंगाई, पुताई एवं मरम्मत के लिए शासन से जारी होने वाला बजट कहा व्यय किया जाता है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
इस सम्बन्ध में ग्रामीण देवेन्द्र, सोमई गौंड, रियाज अहमद, सफीउल्लाह, राम कपीस चौधरी आदि ने स्वास्थ्य विभाग से एएनएम सेंटर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं आरम्भ कराने की मांग की है।





