महाराजगंज: मासूम बच्चे की हत्या का प्रयास, मैनेज के खेल में जुटी पुलिस

महाराजगंज: मासूम बच्चे की हत्या का प्रयास, मैनेज के खेल में जुटी पुलिस

महाराजगंज: मासूम बच्चे की हत्या का प्रयास, मैनेज के खेल में जुटी पुलिसमहाराजगंज मासूम बच्चे की हत्या का प्रयास मैनेज के खेल में जुटी पुलिस ।
आई एन न्यूज कोठीभार डेस्क:
कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में 4 वर्षीय मासूम लड़के की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश के मामले में मैनेज का खेल शुरू हो गया है पुलिस मामले को बच्चो का खेल कह कर मैनेज करने में लगी है।
बताते चले कि कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर निवासी मुर्तुजा अली का 4 वर्षीय पुत्र सरताज अली को शनिवार की शाम घर के बगल गन्ने के खेत में गला दबाकर हत्या की कोशिश की गयी थी, गला पर कसे जाने से गला कट गया है, इसको देखते ही घर वालों के होश उड़ गए और तत्काल सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद मासूम सरताज को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से वापस आने के बाद परिजनों ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाते हुए प्रार्थपत्र दिया, पुलिस आरोपी को हिरासत में ले तो लिया लेकिन मैनेज के खेल में इसे बच्चो का खेल कह कर मामले को मैनेज करने में लग गयी है।
पीड़ित बच्चे की उम्र 4 वर्ष है और आरोपी 16 वर्षीय है ऐसे में यह कैसे माना जाय कि बच्चों का खेल है और खेल में हत्या भी माफ होती है क्या? लेकिन कोठीभार पुलिस इसे गम्भीर मामले को भी खेल मानकर चल रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे