महराजगंज:उ०प्र० सरकार की एक वर्ष,भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां
महराजगंज:उ०प्र० सरकार की एक वर्ष,भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां ।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क; स्थानीय नगर तिराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार के शानदार एक वर्ष पूरे होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की विकास परक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार वाहन का फीता काट कर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने उद्घाटन किया।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार ने लोक कल्याण की

तमाम योजनाओ को सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ शुरू किया । जिसका लाभ समाज का हर वर्ग पा रहा है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहाकि केंद्र की मोदी सरकार ने जहां घर घर बिजली पहुचने का कार्य किया वही सौभाग्य योजना के माध्यम से हर घर को बिजली देने का कार्य कर रहे है, गरीब महिलाओ को निशुल्क गैस कनेक्शन उज्ज्वल योजना के तहत दिया। गरीब परिवारों को प्रधान मंत्री आवास योजना के माध्यम से छत देने का कार्य कर रहे है। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, जनधन योजना, के माध्यम से किसानों को अपने पैरों पर सम्मान से खड़ा करने का कार्य किया। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों का 1 लाख का कर्ज़ माफ किया।प्रदेश से अपराधियो के मनोबल को गिराने का कार्य कर रहे है।महिलाओ व बहनो की सुरक्षा की गारंटी भी हमारे यसस्वी मुख्यमंत्री जी ने ली है इसके लिए एंटी रोमियो टीम का गठन हर जिले में कर दिया गया है। जनपद में जबजब दैवीय आपदा आई हमारी सरकार ने गंभीरता से लिया है। ओलावृष्टी से किसानों की फसलों को नुकसान पहुचा महीने भर में उनको क्षतिपूर्ति दे दिया गया। बाढ की त्रासदी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया, जनपद में आये, सिंचाई मंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद सबने इस त्रासदी से पीड़ितों को राहत देने का प्रयास किया यह जनपद के इतिहास में पहली बार हुया था। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के ज8ला महामंत्री राधा रमन शुक्ल, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, जय प्रकाश पटेल, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव , भारतेंदु त्रिपाठी, सिनोद कुमार, प्रदीप गौड़ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नौतनवा——-
नौतनवा में योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम नौतनवा कस्वे के उस्मान नगर में जगदीश गुप्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम समपन्न हुआ और सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर लोगो को बधाई दी और सरकार योजनाओ को बताया ।





