सोनौली बार्डर पर 557 ग्राम सोना के साथ एक गिरफ्तार
सोनौली बार्डर पर 557 ग्राम सोना के साथ एक गिरफ्तार।
एसएसबी को जांच के दौरान मिली सफलता।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी को एक बार फिर कामयाबी मिली है। नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति के पास से सोनौली के मेनगेट पर जांच के दौरान लगभग 557.200 ग्राम बिस्कुट 19कट पीस सोना बरामद कर उसे हिरातत में ले लिया है।
बुधवार को नेपाल से भारत आ रही दूतावास से परमिट प्राप्त काढमांडू से दिल्ली चलने वाली नेपाली नम्बर की
यात्री बस में सवार होकर एक व्यक्ति भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था कि इसी बीच जांच कर रहे एसएसबी के जवानो की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग पर पड़ी जिसकी गहन जांच के बाद उक्त सोना बरामद हुआ।
पकड़ा गया व्यक्ति मुहमद अजीर पुत्र अब्दुल केरल का निवासी बताया गया है। उसने बताया कि वह कतर में नौकरी करता है और वहा से काठमांडू आया और सोना लेकर सोनौली बार्डर के रास्ते दिल्ली जाना चाहता था।
एसएसबी सोनौली मेनगेट इंचार्ज इंस्पेक्टर रजा मुराद अली ने सोना समेत तस्कर को अवश्यक कार्यवाही के बाद कस्टम विभाग को सौप दिया है। बरामद सोना की कीमत 17 लाख 63 हजार ₹538 आंका गया है।





