महराजगंज : 17 वर्षीय बालिका का गला काटकर हत्या, भुसौले में मिली लाश

महराजगंज : 17 वर्षीय बालिका का गला काटकर हत्या, भुसौले में मिली लाश

महराजगंज : 17 वर्षीय बालिका का गला काटकर हत्या, भुसौले में मिली लाशमहराजगंज : 17 वर्षीय बालिका का गला काटकर हत्या, भुसौले में मिली लाश ।
आई एन न्यूजमहाराजगंज डेस्क:
कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी ग्रामसभा के बगल में एक झोपड़ी के अंदर 17 वर्षीय लड़की की गला काटकर हत्या कर छुपाई गई लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है,मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है।
बताया गया है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम भारतखंड पकड़ी के बगल स्थित खलिहान के छठ मैया के पास बन्धन की झोपड़ी में जिस में भूसा रखा जाता था आज सुबह भूसा निकालने गई महिला को 17 वर्षीय लड़की की गला काटकर छुपाई गई लाश नजर आई । लड़की के दोनों हाथ पीछे बाध दिया गया था, लाश की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
मृतक लड़की भारत खण्ड पकड़ी निवासी नारायण भारती की बताई जाती है। जो बीती रात से ही गायब थी। लाश को कोठीभार पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हत्या क्यों और किसने की या अब तक खुलकर सामने नहीं आ पाया है लेकिन इसके पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे