राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए चलेगा जन जागरूकता अभियान–नरसिंह पाण्डेय

राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए चलेगा जन जागरूकता अभियान–नरसिंह पाण्डेय
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं उनमे राष्ट्रीय भावना उत्पन्न करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी जन जागरूकता अभियान चलाएगी।
उक्त बाते मंगलवार को सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा स्थित कार्यालय पर एक बैठक के उपरांत पत्रकारों से बात चीत करते हुए वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने बताया कि भारत और नेपाल की सीमा से सटे गावो एव कस्बों मे पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसीआई.एस.आई ने अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिऐ अपना जाल विछा रहा है । इसके लिये उसनें भैरवा को सेन्टर बना रखा है और भैरवा परसा व बुटवल के एक मजहबी धर्म स्थल को अपना ठीकाना बना लिया है। जहां से वह अपने पूरे नेटवर्क पर नजर रखे हुऐ है।
उन्होंने ने यह भी कहा कि चीन की खुफिया ऐजेंसी भी इनको हर तरह का सहयोग कर रही है नेपाल की भोली भाली जनता को भारत के खिलाफ भडका रहे है भारत बिरोधी अभियान को और गति देने के लिऐ सीमावर्ती क्षेत्र में भी टोह ले रहे है । सीमा से सटे सवेदनशील गाव बेलहिया धकधई नवलपरासी महेशपुर गेरमा सोनौली भगवानपुर सेवतरी पडौली मर्यादपुर बरगदवा बाजार पीपरा अशोगवा ठूठीबारी अमहवा पर इनकी खास नजर है। लेकिन हियुवा कार्यकर्ता इनको अपनी योजना मे सफल नही होने देगे और देश हित मे जनता का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कार्यकर्ता सीमा वर्ती क्षेत्रो मे जगरूकता अभियान चला कर हम जनता को जगरुक करने का काम करेंगे।





