पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई रोकने में विफ़ल है भाजपा सरकार –कुंवर अखिलेश

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई रोकने में विफ़ल है भाजपा सरकार --कुंवर अखिलेश

पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई रोकने में विफ़ल है भाजपा सरकार –कुंवर अखिलेश
पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई रोकने में विफ़ल है भाजपा सरकार --कुंवर अखिलेश

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। हर तपका महगाई से परेशान है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है।
उक्त बाते मंगलवार को सपा के पूर्व सासंद महराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह अपने आवास पर पत्तकारो से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 55 महीनों में डीजल पेट्रोल के दाम सबसे ऊंचे मूल्य पर हैं दक्षिण एशियाई देशों में भारत में पेट्रोल डीजल सबसे महंगे दाम पर बिक रहा है। जब कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में डीजल पेट्रोल भारत से काफी सस्ते दर पर बिक रहा है। श्री सिंह कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 64 प्रति डालर है। जब कि कांग्रेस की सरकार में कच्चे तेल का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 112 डॉलर प्रति बैरल था तब पेट्रोल डीजल इससे सस्ता मिल रहा था। आज केंद्र सरकार 19 रुपये 48 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल पर और डीजल पर 15 रू० 33 पैसा उत्पाद शुल्क ले रही है । देश के 20 राज्यों में भाजपा के गठबंधन की सरकार है केंद्र द्वारा राज्यों से अपने कर में कमी करना और स्वयं केंद्र द्वारा अपने उत्पाद शुल्क में कमी ना करना हास्यास्पद है । उन्होंने यह भी मनमोहन सिंह के दौर में ₹414 सिलेंडर बिकने वाली रसोई गैस एक माह पहले तक ₹735 में मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील किया और दूसरी तरफ सासंदो सहित उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के वेतन और भत्तों में भारी वृद्धि करके देश की जनता के साथ मजाक किया।
उन्होने भाजपा के लोगो से पूछा कि वे बतावे कि 13 महीने से अधिक के प्रदेश सरकार में किस विकास योजनाओं को मूर्त रुप दिया गया। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सांसद और विधायक जिन कार्यों की चर्चा कर रहे हैं क्या यह सच नहीं कि वह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं। देश की जनता को बुलेट ट्रेन का सपना देखने वालों ने पूर्व सरकारों की और से चल रही ट्रेनों के समय सारणी पर ध्यान नहीं दिया जिसका दुश्परिणाम है कि वैशाली जैसी सुपरफास्ट ट्रेन 6 से 8 घंटे देर से चल रही है । गोरखपुर से आनन्दनगर गोंडा होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन की स्थिति अत्यंत दयनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने 23 महीने में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस का निर्माण कर सड़क पर उतार दिया। गोरखपुर में एम्स का शिलान्यास हुए 26 माह हो चुके हैं किन्तु अभी तक प्रशासनिक भवन भी नहीं बन पाया। तथाकथित अपराधियों को पैर में गोली लग रही है उसके बाद भी हत्या लूट बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। जनता को स्वपन दिखाने वाली यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे