दूल्हा सहित बराती बनाये गये बंधक ,लड़की ने शादी से किया इंकार

दूल्हा सहित बराती बनाये गये बंधक ,लड़की ने शादी से किया इंकार
नेपाल के नवल परासी से आयी थी बरात शादी में चढ़ावा काम लाने पर बिगड़ी बात,लड़की ने किया सादी से इंकार।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया में बीती रात नेपाल से आयी बारात को लड़की के लिए दहेज अनुसार चढ़ावा नही लाने से बढ़ी विवाद में दूल्हे सहित बरातियो को बंधक बना लिया और पैसा वापस मिलने पर छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार बैठवलिया निवासी कमलेश गुप्ता की बेटी की बीती रात शादी थी। बारात नवलपरासी नेपाल से आयी थी। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा था। रस्म अदायगी के क्रम में दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन गुरहथने के लिये पहुँचा और दुल्हन के लिए लाये गये समान को देकर रस्म पूरा करने बैठा। इसी बीच महिलाओं ने समान कम लाने की शिकायत करते हुए विरोध करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि वर पक्ष को दहेज में उन्होंने 2 लाख रुपये नकद और समान दिए हैं। बावजूद इसके लड़की के लिये केवल 2 साड़ी और एक मंगलसूत्र आया है। जब ये बात लकड़ी के घरवालों और रिस्तेदारों को पता चला तो वे भी विरोध करने लगे। कुछ ही देर में बात बिगड़ गयी और मारपीट की नौबत आ गयी। इससे गुस्साए वधू पक्ष ने दूल्हा सुनील गुप्ता समेत बारातियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे लोग दहेज के मुताबिक चढ़ावा नही लाने की शिकायत कर रहे थे। उसी दौरान लड़के के पिता ने उन लोगों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। साथ ही शादी नही करने की धमकी देने लगे। इसी से बात बिगड़ गयी।
हालांकि मामला कुछ देर में शांत हुआ किंतु सभी ने ये फैसला किया कि ऐसे दहेज के लालची के घर शादी करना ठीक नही है। बारातियों को बंधक बनाये जाने की बात पर अफरातफरी मच गया। पूरी रात मान मनौवल का दौर चलता रहा।
शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों में पैसा वापस करने पर सहमति बनी और दूल्हे के पिता को पैसा लाने के लिये छोड़ा गया । खबर लिखे जाने तक लड़के के पिता दहेज के पैसे लेने घर गया हुआ था।





