सोनौली बार्डर पर वाहनो तथा संदिग्धो की हुई सघन जांच
सोनौली बार्डर पर वाहनो तथा संदिग्धो की हुई सघन जांच।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर भारत और नेपाल से आने जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस ने सघन जांच किया और यातायात से संबंधित नियमों का उन्हे पाठ पढ़ाया।
शनिवार की दोपहर को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी में चल रहे बौद्ध महासम्मेलन को देखते हुए
क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सोनौली सतीश सिंह अपने दल बल के साथ भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर स्थित भारत द्वार के नीचे एसएसबी जवानों के साथ नेपाल से आने वाले दोपहिया चार पहिया समेत ट्रकों की सघन जांच किया गया और वाहन के प्रपत्रो की सधन जांच की गयी। यहां तक की नेपाल से आने वाले पैदल संदिग्ध यात्रियों की भी जांच कर उनके नामो का सत्यापन कराया गया।
इस दौरान पुलिस नेपाल से आने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमो का पाठ भी पढ़ाया।
इस सबंध मे क्षेत्राधिकारी नौतनवां डा.धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी में बौद्ध सम्मेलन को देखते हुए औचक जांच किए जा रहा हैं पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क है।






