शपथ ग्रहण के लिए महराजगंज रवाना हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी

शपथ ग्रहण के लिए महराजगंज रवाना हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली इकाई से अध्यक्ष अजय उर्फ बब्लू सिंह के नेतृत्व में 10 गाड़ियों से करीब 30 पदाधिकारियों का एक जत्था महाराजगंज में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।
रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज जिले के समस्त नवनिर्वाचित अध्यक्षों का महाराजगंज के जीएस बीएस इंटर कॉलेज के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जिले भर से व्यापारियों का जत्था पहुंच रहा है । शपथ ग्रहण समारोह के शोभा बढ़ाने के लिए डीएम एसपी सहित व्यापारी नेता प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल सहित तमाम व्यापारी गण उपस्थित रहेंगे।









































