फेसबुक पर पीएम व सीएम के तस्वीर की आपत्तिजनक पोस्ट पर नौतनवा का एक युवक गिरफ्तार, 5 की तलाश

फेसबुक पर पीएम व सीएम के तस्वीर की आपत्तिजनक पोस्ट पर नौतनवा का एक युवक गिरफ्तार, 5 की तलाश।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चित्र के साथ छेड़छाड़ करते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो लोड और शेयर करने के आरोप में नौतनवा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जब कि पांच अन्य की तलाश जारी है ।
शनिवार की देर रात को नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ला निवासी एक युवक को पुलिस ने सोशल मीड़िया साइट फेस बुक पर प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चित्र पर के साथ खिलवाड़ करते हुए आपत्तिजनक तस्वीर लगाए जाने से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय की तहरीर पर नौतनवा पुलिस ने अनिशुल नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रात में ही उसे अपने हिरासत में ले लिया लिया है। जबकि पांच अन्य लोगो की पुलिस को तलाश है। जिन्होंने उक्त चित्र को शेयर और लाइक किया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा अनिल कुमार ने बताया कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।


Translate »