नेपाल बुटवल से मुंबई जा रही बस शाहजहांपुर-लखीमपुर की सीमा पर पलटी,10 जख्मी

नेपाल बुटवल से मुंबई जा रही बस शाहजहांपुर-लखीमपुर की सीमा पर पलटी,10 जख्मी

नेपाल बुटवल से मुंबई जा रही बस शाहजहांपुर-लखीमपुर की सीमा पर पलटी,10 जख्मी

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो लखनऊ::नेपाल के बुटवल कस्बे से मुंबई के लिए चली बस शाहजहांपुर लखीमपुर की सीमा पर रविवार तड़के गाढ़ीघाट गांव के पास तीव्र मोड़ के चलते कठिना नदी में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 35 में से 10 लोगों को खुटार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

नेपाल के बुटवल कस्बे के आचार्य ट्रेवल्स की डबल डेकर बस शनिवार शाम को मुंबई के लिए चली थी, इस बस में 35 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। बस को अहमदाबाद का अनक कुमार चला रहा था। यह बस पलिया में भी सवारियों को बैठाती है। रविवार सुबह बस यात्रियों को लेने पलिया जा रही थी। यह बस जब गाड़ी घाट के पास पहुंची तो स्पीड बहुत थी। चालक अनक कुमार कुछ समझ नहीं पाया और गाढ़ीघाट के पास पुलिया पर तेज रफ्तार में वह बस निकालने लगा।

स्पीड तेज होने के कारण बस पुलिया को तोड़ती हुई कई पलटी खाकर कठिना नदी में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में सवार लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी खबर दे दी गई। मैलानी से एंबुलेंस आ गई, जिसमे लहूलुहान यात्रियों को बैठाकर खुटार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां बस चालक अनक कुमार निवासी अहमदाबाद, राम प्रसाद पांडे, केशव थापा, विष्णु, ओम बहादुर, कविता, शांति थापा, दीपेंद्र, बृजेश, अजय कुमार का प्राथमिक इलाज किया गया। यह सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं।

नेपाल बुटवल से मुंबई जा रही बस शाहजहांपुर-लखीमपुर की सीमा पर पलटी,10 जख्मी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे