ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिसट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत

संवाददाता-प्रदीप गौड़

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो निचलौल। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन से गिरकर घायल युवक को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय युवक की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रेल गाड़ी संख्या 14009 अप से प्रातः लगभग 7बजे एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल रेलवे ट्रैक के बगल में पड़ा था। जिसे रेलवे अंगद चौधरी अमित मद्धेशिया एवं बबलू आदि ने इलाज के लिए सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जिसकी पहचान नंदकिशोर पुत्र चंद्रिका चौधरी नरकटियागंज( महात्मा गांधी रोड, लौकरिया बाजार) थाना शिकारपुर जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में किया गया है। मृतक व्यक्ति किसके साथ सफर कर रहा था और कैसे ट्रेन से गिरा? इसकी जानकारी नही मिल पायी है। इस मामले में स्थानीय पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे