शर्मसार हुई मानवता:बेसुध मिली विक्षिप्त महिला, नवजात को उठा ले गये जानवर

शर्मसार हुई मानवता:बेसुध मिली विक्षिप्त महिला, नवजात को उठा ले गये जानवर

शर्मसार हुई मानवता:बेसुध मिली विक्षिप्त महिला, नवजात को उठा ले गये जानवरशर्मसार हुई मानवता : बेसुध मिली विक्षिप्त महिला, नवजात को उठा ले गये जानवर

संवाददाता-प्रदीप गौड़
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गेडहवा में आज एक विक्षिप्त महिला बच्चे को जन्म देकर बेसुध पड़ी मिली। जिसके बच्चे को जानवर उठा ले गये।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गेडहवा में सुबह खेत की तरफ गयी महिलाओं ने एक नग्न अवस्था मे बेसुध पड़ी महिला को देखा। जिसके पास जाने पर पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है, किन्तु पास में कोई नवजात शिशु नही था। महिलाओं ने उसे गांव में लाकर नहलाया और कपड़े पहनाये। बताया जा रहा है कि वह महिला विक्षिप्त है, और उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। जिससे महिला गर्भवती थी। सुबह बच्चे को जन्म दी है किंतु उसे जानवर उठा ले गये और वह वहीं बेहोश पड़ी थी।
जिसे महिलाओं ने गांव में लाकर नहलाया और कपड़े पहनाएं। महिला कुछ बताने की हालत में नही है। महिला के साथ घटी घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।शर्मसार हुई मानवता:बेसुध मिली विक्षिप्त महिला, नवजात को उठा ले गये जानवर

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे