नौतनवा: कुरहवा में खूनी संघर्ष, आठ घायल
नौतनवा: कुरहवा में खूनी संघर्ष, आठ घायल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव में आज सुबह हुए एक विवाद में गांव के दबंग परिवार ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर महिला और पुरुषो को लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिये जाने की खबर है।
रविवार की सुबह आठ बजे रामसमुझ मिश्रा और मोलहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बिवाद मारपीट में बदल गया। जिसमे आठ लोगो के घायल होने की खबर है।
हलाकि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दबंग परिवार फरार होने की खबर है।
बता दें कि कुरहवा का वहीं दबंग परिवार है जिसके परिवार से एक व्यकित एसएसबी के गोली का शिकार हो गया था ।









































