मोदी की नेपाल यात्रा और भारतीयों पर हमले का क्या है कनेक्शन?
मोदी की नेपाल यात्रा और भारतीयों पर हमले का क्या है कनेक्शन?विशेष संवाददाता-धर्मेन्द्र चौधरी
■ नेपाल के धादिग में राजस्थान के दो मालवाहक ट्रक को फुका गया
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल की कथित ऐतिहासिक यात्रा पर थे। वहीं दूसरी तरफ नेपाल के बर्दघाट मुख्यमार्ग पर काठमांठु के पशुपतिनाथ यात्रा पर निकले सैकड़ों पर्यट़क दहशत के मंजर को देख रहे थे। उनकी पर्यटक बस को तोड़ा जा रहा है। उसमे आग लगाई जा रही है। अराजक तत्वों को रोकने वाला कोई नहीं था। भारतीय पर्यट़कों को ,,,यो इंडियन,,देशी मांछ़ी हरु ,,के संबोंधन के बाद गालियां दी जा रही थी।
जैसे तैसे नेपाली प्रशासन व भारत के सीमावर्ती प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पर्यट़क शनिवार को भारतीय सीमा में आ पाये। शनिवार को ही नेपाल के सत्तापक्ष के अलगाववादी संगठ़न ने बंद का ऐलान कर दिया। यह कम्युनिस्ट संगठ़न सत्तारुढ़ वामदल के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है।
फिर रविवार को दाधिंग के पास राजस्थान की दो मालवाहक ट्रक आरजे42जीए5021,आरजे42जीए0756 को कुछ़ लोगों ने आग के हवाले कर दिया। सवाल यह उठ़ रहा है कि भारतीय पर्यटक या मालवाहक ट्रकों को कौन और क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
क्या भारतीय वाहनों पर अचानक शुरु हुए हमले का मोदी की नेपाल यात्रा से कुछ़ कनेक्शन है?
इस सवाल के जवाब में नेपाली सरकार के सफेदपोश व प्रशासनिक अधिकारी निरत्तर हैं। हमले की जिम्मेदारी भी कोई संगठ़न नहीं ले रहा है।
जो कि स्पष्ट है नेपाल में अभी भी कुछ़ संगठ़न या लोग । सरकार या प्रशासन से दो कदम आगे व बेलगाम हैं।
मोदी की नेपाल यात्रा के बाद अचानक अस्थिर हुए नेपाल के माहौल में कहीं न कहीं बड़ी वैश्विक राजनीति व कूट़नीति बताई जा रही है। जिसका संचालन निश्चित रुप से किसी हाईकमान के इशारे पर हो रहा है।
अगर भारत या नेपाल इसे समझते हुए भी न समझना चाहें, तो यह उनका मामला है। लेकिन राजनीति, कूट़नीति, विदेश की कवायद् में आम पर्यटन या बेगुनाह ख़तरे में पड़े।
तो यह मामला दोनो देशों के लिए गंभीर है।
जरुरत है नेपाल में हुए भारतीय वाहनों पर हमलों की विशेष जांच की।


