निचलौल::वन विभाग ने बंद कराया अवैध बालू खनन

निचलौल::वन विभाग ने बंद कराया अवैध बालू खनन

निचलौल::वन विभाग ने बंद कराया अवैध बालू खनन◆वन विभाग ने बंद कराया अवैध बालू खनन
◆18 साईकिल व 2 मोटरसाइकिल बरामद

संवाददाता-प्रदीप गौड़
आई एन न्यूूूज ब्यूरो निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथलहवा टेलफाल पुल के पास अर्जुनही में की जा रही अवैध बालू खनन को रेंजर एके चंद्रा ने मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर खनन को बंद करा। मौके से साइकिल व मोटरसाइकिल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल रेंज अंतर्गत बैठवलिया वीट में अर्जुनही में खेत से सिल्ट निकालने के अनुमति की आड़ में वन भूमि क्षेत्र से अवैध बालू खनन की शिकायत पर आज सुबह लगभग 8 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी निचलौल अशोक चन्द्रा खनन स्थल पर पहुंच कर हो रहे खनन को बंद करा दिया। रेंजर श्री चंद्रा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उन्हें कई दिनों से अर्जुनही में अवैध बालू खनन की शिकायत मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही के लिए वे पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष निचलौल व कमान्डेंट एसएसबी (प्रथम बटालियन) नौतनवा से वार्ता कर फ़ोर्स की मांग की थी। इस पर आज सुबह करीब 8 बजे रेंज के वनकर्मीगण, चौकी इंचार्ज शीतलपुर सुरेंद्र सिंह व एसएसबी के 24 जवान अधिकारी सहित खनन स्थल पर पहुंचे। जहाँ अवैध रूप से बालू खनन हो रहा था। भारी भरकम फोर्स को देखकर बालू खनन करने वाले अभियुक्तगण रंगलाल पुत्र लक्ष्मी, पुजारी पुत्र सत्यनारायण, नरसिंह यादव पुत्र ब्रम्हा यादव, दिलीप सिंह पुत्र मानबहादुर सिंह, गोपाल यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, वीरेन्द्र यादव पुत्र रामहरख यादव आदि भागने लगे। पीछा करने पर भी वे लोग पकड़ में नहीं आ सके। फ़ोर्स देखकर बालू निकालने वाले श्रमिक भी नदी के उस पार दियरा क्षेत्र में भाग गये। श्री चंद्रा ने बताया कि खनन कर रहे लोगों द्वारा नदी के किनारे बालू का ढेर लगाकर रखा गया था, जिसे नदी में गिरा दिया गया और मौके पर 18 अदद पुरानी साईकिल व दो अदद मोटरसाइकिल संख्या क्रमशः यूपी 53 M0362 व यूपी 57 L8452 बरामद किया गया है। बरामद सामानों को सीज कर दिया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 51 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है, तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान राम अवध प्रसाद, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, रामदीन चौधरी, वन दरोगा, जंगी प्रसाद मिश्र वन दरोगा, रामफेर वन दरोगा, आशीष कुमार सिंह वन्य जीव रक्षक, आशीष कुमार सिंह वन्य जीव रक्षक, परमहंस वन्य जीव रक्षक, मारकण्डेय पाण्डेय वन रक्षक, निजाम, तुलसी व प्रमोद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।निचलौल::वन विभाग ने बंद कराया अवैध बालू खनन

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे