तेज आंधी से तबाह हुआ डंडा हेड़ एसएसबी कैंप, तीन जवान बाल-बाल बचे
तेज आंधी से तबाह हुआ डंडा हेड़ एसएसबी कैंप, तीन जवान बाल-बाल बचे।
आईएन न्यूज सोनौली डेस्क:
रविवार की आधी रात आयी तेज आंधी से सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा हेड़ स्थित ६६वीं बट़ालियन के एसएसबी कैंप पर भारी तबाही मचाई। तेज चक्रवाती हवा ने कैंप परिसर में स्थित कई पेड़ों को उख़ाड़ दिया।
ओवर हेड़ पानी का टैंक जमीन पर गिर कर टूट गया । कैंप के दर्जनों रुफ शेड़ उड़ गये। घट़ना में तीन जवान बाल-बाल बचे। जो कि आंधी के वक्त कुछ़ सामानों को संयत करने के प्रयास में थे।
एसएसबी के डिप्ट़ी कमांडेंट संतोष पंडित का कहना है कि आंधी से कैंप में काफी नुकसान हुआ है।







