जंगल से भटका हिरन गांव में घुसा, कुत्तो ने काट़ कर किया घायल

जंगल से भटका हिरन गांव में घुसा, कुत्तो ने काट़ कर किया घायल

फाइल फोटो

जंगल से भटका हिरन गांव में घुसा, कुत्तो ने काट़ कर किया घायल
फाइल फोटो

जंगल से भटका हिरन गांव में घुसा, कुत्तो ने काट़ कर किया घायल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
जंगल से भटका हिरन नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहआ ग्राम सभा के टोला सेवतरापुर में स्थित एक व्यक्ति के घर में घुस गया है। नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंच गई है । और हिरन को वापस जंगल ले जाने के लिए व्यवस्था किया जा रहा है ।
बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे जंगल की तरफ से एक हिरन को कुछ कुत्ते दौड़ते हुए ले आए उक्त हिरन अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहआ टोला के सेवतरापुर में स्थित रामप्यारे के घर में घुस गया। रामप्यारे ने हिरण के घर में घुसने की सूचना नौतनवा पुलिस को दी । जिस पर
नौतनवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच गई हिरन को जंगल वापस भेजने के लिए वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को सूचना दी है किंतु पांच घंटा बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिसके कारण गांव में मेला जैसा माहौल है और ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों को कोस रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे