बांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, का लिया जायजा

बांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, का लिया जायजा

बांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, का लिया जायजाबांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, का लिया जायजा।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
सूबे की बांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने गुरुवार को नेपाल स्थित अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, नेपाल बांध व लिंक बांध पर कराये जा रहे बाढ सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य का जायजा लिया।इस दौरान उन्होनें अधिकारियों को 15 जून तक हर हाल में सभी कार्य पुरा कराने का कडा निर्देश दिया और कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
गुरुवार को दिन में करीब 11:30 बजे नेपाल के बी गैप बांध पहुंची, बाढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने सबसे संवेदनशील 12 व 13 नम्बर ठोकर का जायजा लिया और ठोकर पर कराये जा रहे कार्य को समय सीमा के भीतर पुरा कराने को लेकर एक्सीएन धर्मेन्द्र कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिये।इसके बाद ठोकर संख्या 14, 16 का निरीक्षण करने के बाद लिंक बांध होते मंत्री स्वाती सिंह नेपाल बांध के अति संवेदनशील ठोकर संख्या तीन पहुंची।यहां ठोकर की जर्जर स्थिति देख मंत्री ने साथ आये चीफ गंडक एके सिंह से जानकारी ली। इसके बाद उन्होनें अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सचान व एक्सीएन धर्मेन्द्र कुमार को बंधे की सुरक्षा को लेकर गम्भीर रहने का कडा निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि बाढ सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर है, बाढ से पूर्व सभी कार्यों को समय से पुरा करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिये गये।इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस दौरान चीफ गंडक लखनऊ अशोक कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सचान, एक्सीएन धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एसडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम निचलौल उदय भान सिंह, जेई आर एन तिवारी, मो०सरीफ आदि मौजूद रहे।बांढ नियंत्रण मंत्री स्वाती सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप, का लिया जायजा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे