3 पशु तस्कर गिरफ्तार, 6 फरार, दुधारू पशु बरामद
(फाइल फोटो)
3 पशु तस्कर गिरफ्तार, 6 फरार दुधारू पशु बरामद
नेपाल के रास्ते विदेशो में भेजे जा रहे हैं मांश ,पगडंडी मार्गो से हो रही दुधारू पशुओ तस्करी।
आईएनन्यूज परसा मलिक डेस्क: भारत से नेपाल दुधारू पशुओं की तस्करी करने वाले तस्करों के एक दल को वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तीन दुधारू पशुओं समेत तस्करों को दबोच कर परसा मलिक पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने तीनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
गुरुवार के तीसरे पहर हिंदू युवा वाहिनी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे को जैसे ही सूचना मिली कि तस्करों का दल दुधारू पशुओं को बड़े पैमाने पर नेपाल भेजने वाले हैं उक्त सूचना पर वाहिनी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ परसा मलिक थाना क्षेत्र के जिगना गांव के पास घेराबंदी कर दिया इस दौरान तीन पशुओं से लदी पिकप नेपाल में भाग गए किंतु एक को वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया और पिकप पर लदे तीन पशुओं को पकड़ कर तस्करों के साथ परसा मलिक पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में निरीक्षक आनंद गुप्ता ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि पशु तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को पकड़ा गया है जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किए जा रहे हैं। पकड़े गए तीनों तस्कर जिनके नाम शमशाद पुत्र मोहम्मद सलीम परिकलन पुत्र बैजू निवासी नवल परासी मनीराम यादव पुत्र भोला नवल परासी नेपाल बताया गया है। जो पशु तस्करी के धंधे में एक लंबे समय से जुटे हुए है।





