सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये पर्व:उपजिलाधिकारी नौतनवा

सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये पर्व:उपजिलाधिकारी नौतनवां

■ माहौल खराब करने वालो से सख्ती से निपटेगी पुलिस-क्षेत्राधिकारी

■ सौहार्द के लिए इतिहास रचने का कार्य करे सोनौली-सुधीर त्रिपाठी

संवाददाता-विजय चौरसिया

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:रमजान पर्व को लेकर सोनौली नगर पंचायत के सभागार में पीस कमेटी एक बैठक शांति पूर्ण समपन्न हुआ।

शुक्रवार के तीसरे पहर को सोनौली कस्बे के नगर पंचायत सभागार में आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रेम प्रकाश अंजोर ने किया जब कि संचालन क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेन्द्र यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर त्रिपाठी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली रहे।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में सभी समुदाय के ग्रामीण, व्यापारी,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

उपजिलाधिकारी नौतनवा पीस कमेटी के उपदेश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान/ईद के पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनावे।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो सीधे पुलिस सूचित करें अफवाहों पर ध्यान ना दें ।हमें शहर में भय मुक्त माहौल पैदा करना है, जिससे कि सभी लोग अपने अपने त्योहारों को खुशी से मना सकें और शहर में शान्ति का माहौल भी बना रहे। माहौल खराब करने वालो से पुलिस सख्ती से निपटेगी। 

विशिष्ट अतिथि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि आपस में मिल जुलकर त्योहार मनावे जिससे शांति और सौहार्द के लिए इतिहास रचने वाला सोनौली अपने मिशाल पर कायम रहे।

बैठक में सोनौली कस्बे में मालवाहक वाहनो के जाम और निदान को लेकर भी चर्चा किया गया। 

इस मौके नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सोनौली वीरेन्द्र राव सहित व्यापारियो में मुख्य रुप से बावूराम यादव,रामानन्द रौनियार,बेचन प्रसाद,विनोद,प्रेम यादव,प्रदीप नायक,पप्पू खान, राधेश्याम यादव,बब्लू सिंह, ताहिर सिद्धिकी आशुतोश त्रिपाठी,प्रताप मद्धेशिया विजय रौनियार सहित पुलिस के अधिकारियो में बिहागड़ सिंह कोतवाल सोनौली,रविन्द्र सिंह उपनिरीक्षक,चौकी प्रभारी सोनौली सतीश सिंह ,श्याम सुन्दर चौबे चौकी प्रभारी भगवानपुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


आप चूक गए होंगे

Translate »