नेपाल के मर्चवार में वर्षों से मौजूद हैं भारतीय नंबर की दर्जनों चार पहिया वाहन

नेपाल के मर्चवार में वर्षों से मौजूद हैं भारतीय नंबर की दर्जनों चार पहिया वाहन

नेपाल के मर्चवार में वर्षों से मौजूद हैं भारतीय नंबर की दर्जनों चार पहिया वाहननेपाल के मर्चवार में वर्षों से मौजूद हैं भारतीय नंबर की दर्जनों चार पहिया वाहन

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो धर्मेंद्र चौधरी की विशेष रिपोर्ट:
नेपाल के रुपंदेही जिला का मर्चवार क्षेत्र संदिग्ध चार पहिया वाहनों के लिए चर्चा में हैं। यहां दर्जन भर से अधिक गोरखपुर व लखनऊ नंबर प्लेट़ लगी चार पहिया वाहन वर्षों से पड़े हैं, और मर्चवार की सड़कों पर दौड़ाए भी जा रहे हैं।
सवाल यह उठ़ रहा है कि भारतीय नंबर प्लेट़ के चार पहिया वाहन वर्षों या महीनों से नेपाल में ही कैसे है?
सोनौली सीमा सट़े नेपाल के बेलहियां भंसार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किसी भी वाहन की नेपाल में अनुमति प्रमाण पत्र 15 दिन से अधिक का नहीं बना है। भंसार अधिकारियों ने मर्चवार क्षेत्र में मौजूद चारपहिया वाहनों की मौजूदगी के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की है।
जो कि वाहनों की नेपाल में मौजूदगी पर कई सवालिया निशान लगा रहे हैं।
इंड़ो नेपाल न्यूज की पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही है कि नेपाल के मर्चवार में मौजूद अधिकतर भारतीय नंबर की गाड़ियों के मालिक नेपाल रसुखदारों व सफेदपोशों की हैं।
मर्चवार के शिवपुरमर्यादपुर गांव में छ़ह से अधिक भारतीय नंबर की गाड़ियां मौजूद हैं। जिसमें लखनऊ नंबर की स्कार्पियो व बोलेरो भी हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि, जिन व्यक्तियों के संरक्षण में भारतीय नंबर की गाड़ियां हैं। उन्हें नेपाल के ड़ीएम व एसपी रैंक का प्रशासनिक अमला सैल्यूट़ करता है।
,,,,अगर इस ख़बर को भारतीय या नेपाली अधिकारी , खुफिया विंग पढ़ रहा है। तो इस पर मनन करें।,,,हो सकता है कुछ़ अच्छ़ा वर्क आउट हाथ लग जाये। पर्मोशन और एवार्ड भी हाथ लग सकता है। ,,

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे