महराजगंज: न्याय न मिलने पर बलात्कार पीड़िता ने दे दी जान

महराजगंज: न्याय न मिलने पर बलात्कार पीड़िता ने दे दी जान

महराजगंज: न्याय न मिलने पर बलात्कार पीड़िता ने दे दी जानमहराजगंज: न्याय न मिलने पर बलात्कार पीड़िता ने दे दी जान

आईएनन्यूज, महराजगंज:
महराजगंज जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर के हुडरा टोले पर एक युवती ने सोमवार को आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।युवती के परिजनों का आरोप है कि बलात्कार का शिकार हुई युवती को जब न्याय नहीं मिला, तो उसने यह कदम उठ़ाया है।
युवती ने कुछ माह पहले गांव के सेक्रेटरी व प्रधान पर दुराचार का आरोप लगाते हुए पनियरा पुलिस के पास गई थी।जहां पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्यवाही नही किया। युवती कोर्ट पहुंची, जहां न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन फिर पुलिस ने जांच में लीपापोती करनी शुरु कर दी। न्याय मिलने में हो रही देरी से छुब्ध होकर आखिरकार उसने आत्महत्या कर लिया।
ख़बर लिखे जाने तक युवती का शव दाह संस्कार के लिए गांव के पास घाट़ पर लाया गया है। जहां विवाद खड़ा हो गया है और ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पक्ष शव को जल्द से जल्द जला देने का दबाव बना रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची है।

महराजगंज: न्याय न मिलने पर बलात्कार पीड़िता ने दे दी जान

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे