सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सुधीर त्रिपाठी
सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त
नही: सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जांच के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था से लेकर विद्युत व्यवस्था नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण का अवलोकन किया।
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे चेयरमैन प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी औचक निरीक्षण पर निकले वार्ड
नं.01 अम्बेडकर नगर में पहुँच कर विद्दुत व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने हेतु चल रहे कार्य का जायजा लिया और पोल पर लगे हुए नये स्ट्रीट लाईटो की जानकारी ली।
इसके उपरान्त वार्ड नं.13 विस्मिल नगर में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया और कर्मचारियो को सफाई को लेकर आवश्यक निर्दैश दिये। लौटते समय कुछ वार्डो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने कारण कर्मचारियों को श्री त्रिपाठी ने कड़ी फटकार भी लगायी।
श्री त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी से खुले शब्दों में कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक वार्डों का नियमित सफाई हो मच्छर रोधी दवा की छिड़काव होनी चाहिए। वार्डो की सफाई में किसी तरह की लापरवाही बरता गया तो ठीक नहीं ।
औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक,अमीर आलम, रामानन्द रौनियार,आशुतोष त्रिपाठी,अष्टभुजा मिश्रा,अमित जायसवाल,अशर्फी कन्नौजिया, सहित तमाम कार्यकर्ता और वार्ड के लोग उपस्थित रहें।






