बुटवल में डेरा डाले दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ की फिराक में सुरक्षा एजेसियां सतर्क

बुटवल में डेरा डाले दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ की फिराक में सुरक्षा एजेसियां सतर्क

बुटवल में डेरा डाले दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ की फिराक में सुरक्षा एजेसियां सतर्कबुटवल में डेरा डाले दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ की फिराक में
सुरक्षा एजेसियां सतर्क
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
काठमांडू. भारत नेपाल सीमा से मात्र 26 किमी०दूर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बुटवल में करीब दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमानों की उपस्थिति से भारत नेपाल सीमा के खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।शुक्रवार को सोनौली बार्डर से रेहिंग्या मुस्लिम दंपति को एसएसबी ने गहन छानबीन के बाद उन्हें भारत में प्रवेश से रोककर वापस नेपाल भेज दिया था.
इधर बुटवल में इनके जमावड़े की खबर से सीमा पर तैनात निगरानी एजेंसियां इनकी घुसपैठ को लेकर चिंतित हैं. उनकी चिंता नेपाल सीमा पर पगडंडी रास्तों को लेकर है जहां आमतौर पर सुरक्षा व्यवस्था बहुत पुख्ता नही है और इसी रास्ते रेहिंग्या मुसलमानों के चोरी छिपे भारत आने का खतरा है. इस खतरे को भांपते हुए हालाकि इन रास्तों पर भी एसएसबी ने जांच कड़ी कर दी है. सीमा पर खुफिया तंत्रों की भी चहलकदमी तेज हो गई है।
सूत्र बताते है कि बंगलादेश से तमाम रोहिंग्या के मुसलमान नेपाल की राजधानी काठमांडू में डेरा डाल दिए है। इनमे से करीब दो दर्जन सोनौली बॉर्डर से मात्र 26 किलोमीटर दूर बुटवल के विभिन्न होटलों में रुके हुए है। इनका मकशद चोरी छिपे भारत में प्रवेश करने की है. इसकी भनक लगते ही भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर जहां एक तरफ एसएसबी ने नेपाल से आने वाले प्रत्येक व्यिक्तयो पर कड़ी नजर रख रही है वहीं दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियां भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. इस सबंध में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षा का हवाला देते हुए मुंह खोलने को तैयार नहीं है लेकिन सेनौली बार्डर के हालात बिन कहे सबकुछ जान लेने के लिए काफी है.

बुटवल में डेरा डाले दो दर्जन रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ की फिराक में सुरक्षा एजेसियां सतर्क

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे