सोनौली: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा रास्ते से गायब

सोनौली: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा रास्ते से गायब
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा गांव का एक युवक नाबालिक छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले गया। लड़की के बाबा ने सोनौली पुलिस को तहरीर दिया है।
मिले खबरों के मुताबिक

शुक्रवार की दोपहर को 16 वर्ष की लड़की अपने घर से ट्यूशन पढ़ने गई और और देर शाम तक नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने खोज तलाश शुरू किया तो पता चला कि कुनसेरवा पाठक टोला निवासी पलटू उसे रास्ते में रोक रखा था और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के बाबा ने सोनौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है।
इस सबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच किया जा रहा है।

Maharajganj Uttar Pradesh


Translate »