सोनौली:एक बाइक पर लादे दो सौ मुर्गा के साथ एक धराया

सोनौली:एक बाइक पर लादे दो सौ मुर्गा के साथ एक धराया
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल की तरफ से एक बाइक पर दौ सौ मुर्गा लटका कर लाते समय पुलिस ने एक युवक को दबोच कर उसे अपने हिरासत में ले लिया ह्रै।
बताया गया है कि गुरुवार की सुबह सोनौली कोतवाली के एसआई जीत बहादुर सिंह गस्त पर थे कि नेपाल की तरफ से एक बाइक पर करीब 200 मुर्गा डंडे में बाध लटका कर लेकर नौतनवा की तरफ आ रहा था। जिसे पुलिस टीम ने रजिया घाट पर पकड़ कर धारा 11 घ के पशु कुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान कर दिया है।
पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम फिरोज पुत्र अब्बास निवासी जंगल गुलरिहा थाना नौतनवा बताया।
प्रभारी कोतवाल
सोनोैली सतीश सिंह ने बताया कि बाइक समेत मुर्गे को चालान कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है।





