विधायक नौतनवा एक्सीडेंट करके हत्या करने के विशेषज्ञ हैं– कुंवर अखिलेश

विधायक नौतनवा एक्सीडेंट करके हत्या करने के विशेषज्ञ हैं-- कुंवर अखिलेश

विधायक नौतनवा एक्सीडेंट करके हत्या करने के विशेषज्ञ हैं-- कुंवर अखिलेशविधायक नौतनवा एक्सीडेंट करके हत्या करने के विशेषज्ञ हैं– कुंवर अखिलेश

आईएन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज जिले के सोनौली मे कार से एक्सीडेंट कर एक व्यक्ति की हत्या और दो युवकों के घायल होने का मामला दो राजनीतिक लोगों के बीच बड़ा मुद्दा बन गया है. इसे हथियाने की जंग तेज हो गई है. 

घटना के बाद इसे पूर्व सपा सांसद अखिलेश सिंह ने उठाया हुए कार चालक की गिरफ्तारी का मांग की थी. उसके कुछ दिन बाद 19 का को इसी मुद्दे को लेकर योगी के करीबी निरदल विधायक अमन मणि ने अपने समर्थकों के साथ सोनौली मे बंदी और सड़क जाम कर कार चालक के खिलाफ आवाज बुलंद की. 

विधायक अमन मणि के इस कदम पर पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने करारा कंज करते हुए कहा कि 

  एक्सीडेंट करके हत्या करने मे माहिर विधायक द्वारा इस मामले को उठाना शोभा नहीं देता. पत्नी सारा की मौत और खुद को खरोच न लगने की घटना की जांच में सीबीआई जैसी जांच एजेंसी को  पसीने छुट रहा है। कंज कसते हुए कहा की मृतक सुनील शर्मा की घटना में सोनौली पुलिस को विधायक नौतनवा के विशेषज्ञता का लाभ उठाना चाहिए ।

  गुरुवार को नौतनवा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के पूर्व सांसद  कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि विधायक नौतनवा को मै बधाई देता हूं कि 18 महीने में जाम और पुलिस की अवैध वसूली का उन्हें पता चला और सड़क जाम की स्थिति तक पहुंचे । श्री सिंह ने कहां कि यह इस बात का प्रमाण है कि जिस योगी सरकार की वह स्तुति वंदना कर रहे थे वहां उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, उन्हें पुलिस की अवैध वसूली तो दिखाई दे रही है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम हो रही वसूली नहीं दिखाई दे रही है। नौतनवा नगर पालिका परिषद में लोक निर्माण विभाग की सड़क से गुजरने वाले वाहनो से 2 वर्षों से जो अवैध वसूली हो रही है वह नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहां कि मै  प्रशासन से

मांग करता हूं कि नौतनवा से सोनौली तक जितनी भी अवैध वसूली हो रही है उस पर अविलंब रोक लगावे अन्यथा प्रशासन को जन आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

 नौतनवा माल गोदाम पर उतरने वाले सामानों को जब स्थानीय ट्रकें अपने ट्रकों पर लोड कर नेपाल ले जाती है तो नौतनवा पिकेट पर हो रहे अवैध वसूली इस बात का प्रमाण है। इसमें बड़े लोगों का संरक्षण है ।

पुलिस अधीक्षक और जिलाघिकारी महाराजगंज से मांग करता हूँ कि अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध स्पेशल टास्क फोर्स से शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाई सुनिश्चित करावे। क्लिंकर से लदे ट्रकों और पेट्रोलियम पदार्थों से भरे टैंकरों का आज भी कटिंग खेल जारी है। मैं प्रशासन को आगाह करता हूं कि इस पर तत्काल रोक लगावे अन्यथा जन आक्रोश का सामना करना पड़ता है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे