अवैध रूप से मनी एक्सचेंज करने वालो में है भारी निराशा
आईएन न्यूज ठूठीबारी/महराजगंज
कालाधन व जाली नोट पर भारतीय प्रधानमन्त्री की आकस्मिक घोषणा पर इन्डो- नेपाल की सीमा पर मची खलबली
ठूठीबारी व बरगदवा में दर्जनों रूप से हो रहा था मनी एक्सचेंज का अवैध कारोबार
– डंप भारतीय रुपयों को निकालने में छूट रहे पसीने
बीति रात से भारतीय क्षेत्रो में 500-1000 के नोटों के प्रचलन पर लगी रोग से भारत-नेपाल की सीमा पर खलबली सा मच गया है | ठूठीबारी व बरगदवा बाज़ार में अवैध रूप से नेपाली को भारतीय व भारतीय को नेपाली पैसो में कनवर्ट करने वाले मनी एक्स्चेंजरो में ख़लबली सी मच गई ही | जिससे दिन बुधवार की सुबह से ही भारतीय मार्केट सहित नेपाल के सीमाई मार्केट में सन्नाटा सा पसरा हुआ दिखा|
भारत सरकार के इस निर्णय से कि मंगलवार की रात के बाद कि भारतीय 500-1000 के नोटों का प्रचलन बंद किया जा रहा है के कारण भारत नेपाल की सीमा से जुड़ा सीमा ठूठीबारी , बरगदवा व सोनौली के मार्केट में सन्नाटा सा पसर गया | 500-1000 का नोट किये आये ग्राहक जहां एक ओर निराश होकर वापस जाते दिखे वही भारतीय क्षेत्र के दूकानदार अपनी अपनी दुकाने बंद कर ग्राहकों को समझाते हुए दिखे कि आप नेपाली पैसा लेकर आइये अन्यथा यहाँ 500-1000 नोट नहीं लिया जायेगा | ठूठीबारी के चर्चित इलेक्ट्रानिक की दुकान पंकज इलेक्ट्रिक के प्रोपरायटर राजेश रौनियार ने बताया कि सरकार के इस फैसले क हम स्वागत करते है पर ग्राहकों को हो रही परेशानी से हम चिंतीत है | ठूठीबारी का मार्केट नेपाल पर ही निर्भित है ऐसे में हमें दिक्कत हो रही है| वही दूसरी और अवैध रूप से नेपाली को भारतीय व भारतीय को नेपाली रुपयों में कनवर्ट करने वालो कि तो पैरो तले से जमीन ख़िसक गई है| बताते चले कि प्रतिदिन सीमाई क्षेत्रो से करोडो क अवैध कारोबार मनी एक्सचेंज के रूप में किया जाता रहा है जिसम





