मुर्गी फार्म खोलने के विरोध मे हियुवा का धरना
आईएन न्यूज बृजमनगंज / महराजगंज
थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा बनजरहा सोनबरसा के टोला रामचौरा में आबादी के सटे मुर्गी फार्म खोलने के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है । भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ श्रीरामपुर चौराहे पर धरना प्रर्दशन बुद्धवार से शुरू हो गया है ।
इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि रामचौरा गांव के सटे एक ब्यक्ति द्वारा मुर्गी फार्म खोलने की ब्यवस्था की जा रही है । जो आबादी के सटे है । यह कदापि उचित नही है । वर्तमान में तरह तरह की विमारियां फैल रही है । ऐसे में मुर्गी फार्म होने से खतरा और बढ़ जायेगा । उन्होंने कहा कि गांव के लोग दुखी है । शासन प्रशासन मौन है । उन्होंने कहा हम चुप नही बैठेंगे हमारी लड़ाई तब तक जरी रहेगी जबतक हमारी मांगे पूरी नही की जाएँगी । और अगर जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन और तेज किया जायेगा । उन्होंने कहा कि पूर्व में ज्ञापन व मौखिक के रूप में कई बार जिम्मेदारों को अवगत भी कराया गया था । समय रहते समस्या के निराकरण की बात भी की गयी थी । परन्तु सब कुछ जानते हुए भी मामले का अनदेखा किया गया । मौके पर रामनरायन सीताराम गोवरी शर्मा जवाहिर मुन्नीलाल वसन्त चौहान सुरेन्द्र प्रसाद मोनू चौहान चन्द्रिका अखिलेश चौहान भोनू चौहान सुभाष रामकेश मुकेश अनूप यादव भोला चौहान शिवसागर रामधनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।





