महराजगंज मुख्यालय पर गरजे कोटेदार, दिया धरना ,सौपा ज्ञापन

महराजगंज मुख्यालय पर गरजे कोटेदार, दिया धरना ,सौपा ज्ञापन

महराजगंज मुख्यालय पर गरजे कोटेदार, दिया धरना ,सौपा ज्ञापनमहराजगंज मुख्यालय पर गरजे कोटेदार, दिया धरना ,सौपा ज्ञापन
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर 5 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।और अपने अधिकार की मांग किया और कहा हमें हमारे हक का पारिश्रमिक मिलना ही चाहिए।
बुधवार को जनपद मुख्यालय पर आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष तुम्हारी शरण मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने धरना स्थल पर धरना देकर जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी किया और राज्य सरकार सहित मोदी सरकार को भी आड़े हाथो लिया।
एमडीएम होम डिलीवरी का श्रमिक व भाड़ा कई महीनों से न मिलने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को जमकर कोसा तो वही खाद्य विपटन व आपूर्ति विभाग सहित ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोटे की दुकानदारों के शोषण की बाते भी उछाला। कोटेदार पांच सूत्री मांगों को लेकर दिन भर जिला मुख्यालय पर गरजते रहे अंत मे सरकारी खाद्य पदार्थो को बेचने की धारा 3/7 हटाने की मांग करते हुए एक पांच सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौप कर धरना समाप्त किया।

 इस मौके पर मुख्य रूप से राजेंद्र सोनी शेष विजय सिंह तिलकधारी सुनील कुमार रमेश चंद्र संत प्रसाद ईश्वर पटेल राम अचल राजकुमार रविशंकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।  (महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे