महराजगंज: घूस लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

महाराजगंज: घूस लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

आइएन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले के
सदर लेखपाल कतवारू चंद को एंटीकरप्शन टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया लेखपाल किसान रामकृपाल गुप्ता से पैमाइस के नाम पर पांच हजार रुपया घूस लेते समय एंटीकरप्शन टीम के लोगो ने दबोच लिया।
बता दे कि सदर तहसील के शिकायतकर्ता रामकृपाल गुप्ता से लेखपाल पैमाइश के नाम पर ₹5000 की मांग कर रहा था और पैमाइश के नाम पर लगातार कई दिनों से दौड़ा रहा था। जिस से दुखी होकर रामकृपाल ने एंटी करप्शन विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराया।
उनकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया है।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे