44 बोतल बीयर पीकर चोरों ने उड़ाए 1.25 लाख, सोती रही गश्ती पुलिस
44 बोतल बीयर पीकर चोरों ने उड़ाए 1.25 लाख,सोती रही गश्ती पुलिस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित लाइसेंसी बियर की दुकान का शटर तोड़ कर चोरो ने सवा लाख नगदी सहित 44 बोतल बियर उड़ा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
मंगलवार की दोपहर जब दुकान का एक कर्मचारी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर लगे लोहे की खिड़की टूटी हुई है और गल्ले से पिछले 3 दिनों के बिक्री के सवा लाख रुपए गायब है। इसके साथ ही फ्रीजर में रखे 44 बोतल बियर भी गायब है। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि सोमवार की रात को महेन्द्र नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित लाइसेंसी बियर की दुकान है। पुलिस गश्त करती रही और चोर अपने काम को अंजाम देते रहे।






