महराजगंज:आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने की जिला मुख्यालय पर बैठक
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने की जिला मुख्यालय पर बैठक
■ मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो महराजगंज। जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो की एक बैठक जिलाध्यक्ष छाया भारती एवं संरक्षक राधेश्याम मौर्य के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य कई समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ने मुख्यमंत्री से 19 सितंबर को वार्ता की थी। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि सुपोषण दिवस समाप्त होने के उपरांत अनुपूरक बजट में पेश हुए मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर में संघ की एक बैठक बुलाकर कर दी जाएगी। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया जाता है। तब तक कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जल्द ही सभी कार्यकत्रियो का मानदेय 9500 सौ रुपये हो जाएगा।उन्होंने सभी कार्यकत्रियो से अपील किया कि सभी लोग इमानदारी और निष्ठा पूर्वक सरकार के निर्देशानुसार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहें ।
इस दौरान राजमती, राधिका देवी, संगीता, नाजिमा, सावित्री, सरोज, सीमा, शुभा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

