फरेंदा:सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार

फरेंदा:सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार

घटना का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को ₹5000 का पुरस्कार देने की एसपी महाराजगंज ने की घोषणा।

इंडो नेपाल न्यूज फरेंदा डेस्क:फरेंदा कस्बे में हुए सर्राफा व्यवसायी के ऊपर हमले के मामले में बुधवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद कर खुलासा किया है।
उक्त घटना का खुलासा करते हुए आशुतोष शुक्ला, एएसपी, महराजगंज ने पत्रकारो को बताया कि 18 सितंबर को फरेन्दा कस्बे के सर्राफा व्यापारी के ऊपर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला बोल कर लूट की नियत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई लेकिन इसके बाद भी बदमाश लूट में सफल नही हुए, यह पूरी घटना व्यापारी की दूकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
आज घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद किया है।
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

उक्त घटना के अनावरण में लगी पुलिस टीम उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 5000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

◆ गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.रणधीर यादव उर्फ जानू यादव पुत्र शिवमूरत नि0 डोहरिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2.अजीत सिंह पुत्र रामसूरत सिंह नि0 परसिया इन्दरपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज

◆ बरामदगी-
1.घटना में प्रयुक्त एक अदद बजाज पल्सर मो0सा0 बिना नम्बर की
2.एक अदद पिस्टल 9 mm, एक अदद जिन्दा कारतूस 9 mm

 अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-

● रणधीर यादव उर्फ जानू यादव पुत्र शिवमूरत नि0 डोहरिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
1.मु0अ0स0-122/2013, धारा-302,394,411,120बी भा0द0वि0 थाना पनियरा जनपद महराजगंज
2.मु0अ0स0-156/2013, धारा-307 भा0द0वि0 थाना पनियरा जनपद महराजगंज
3.मु0अ0स0-303/2007, धारा-302,323,504,506 भा0द0वि0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

● अजीत सिंह पुत्र रामसूरत सिंह नि0 परसिया इन्द्रपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज
1. मु0अ0स0-36/2012, धारा-394,411 भा0द0वि0 थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0स0-70/2012, धारा-392 भा0द0वि0 थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर
3. एन0सी0आर0-72/2016, धारा-323,504 भा0द0वि0 थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज

◆ पुलिस टीम
1.नि0 श्री सत्येन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक फरेन्दा जनपद महराजगंज मय टीम
2.नि0 श्री राजेश कुमार वर्मा प्रभारी स्वाट मय टीम
3.नि0 श्री रामकृपाल सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम


Translate »