ठुठीबारी मे आर्थिक तंगी से तंग आ दामोदर ने चुना मौत

ठुठीबारी मे आर्थिक तंगी से तंग आ दामोदर ने चुना मौत

– कमाई का ज़रिया ना होने से काफी परेशान था दामोदर
– दो शादियों के बाद भी नहीं थी कोई जीवन साथी
– पहली बीबी से हुए थे तीन सन्तान
– करीब 10 वर्ष पूर्व हो गया था दोनों ही बीबियों की आकस्मिक मौत
– घर पर बूढी माँ और भाई कमाने के लिए गया हुआ है बाहर
आई एन न्यूज ठूठीबारी/महाराजगज
ठूठीबारी में दिन बृहस्पतिवार की सुबह कोहराम सा मच गया जब वार्ड नम्बर 5 के दामोदर को फंदे से लटकता देखा। दामोदर इधर कुछ माह से बेहद आर्थिक तंगी की दौर से गुजर रहा था । घर में एक बूढी माँ ही उसका सहारा थी वही भी अपने रिश्तेदार के वहाँ गई हुई थी। अपने को अकेला पा आर्थिक तंगी से जूझ रहा दामोदर ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया।
आर्थिक तंगी व जीवन साथी के बिना जिंदगी का सफर तय करना कितना भारी होता है यह सिर्फ उसी को पता होता है जिसके पेट की आग तक नहीं बुझ पा रही हो। दिन बृहस्पतिवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देख व सुन सभी हैरत में पड़ गए। 45 वर्षीय दामोदर भूज उर्फ़ कोकान इधर कुछ वर्षों से बेहद ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था अपने भरण पोषण के लिए महज़ माँ ही एक सहारा थी। वह भी काल के दिन रिस्तेदारी में गई हुई थी। दामोदर ने अपनी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ देखे थे जिसे आम लोग नहीं देख सकते। पहली शादी के महज़ कुछ वर्ष बाद ही उसकी बीबी का स्वर्गवास हो गया जिससे तीन संतान थी। पहली बीबी के मौत के हादसे से उबरने के बाद दामोदर ने दूसरी शादी बड़ी ही सादगी के साथ किया पर 2 बर्ष के अन्दर ही उसने भी साथ छोड़ दिया। अब ऐसे में जीवन एक बोझ सी बन गई। और वह डिप्रेशन में जीने को विवश हो गया। कभी कभी थेलेनपर चना-भूजा बेच अपना जीवन यापन कर लिया करता था। वही उसकी बूढी माँ भार में भुजा चना भुज अपना व अपने बेटे की जीविका चलाती रही। करीब 3-4 दिन पहले वह अपने एक रिस्तेदारी में चली गई थी उसे क्या पता था कि उसकी गैर हाज़िरी में आर्थिक तंगी से जूझ रहा उसका लाल मौत को गले लगा लेगा। पर होनी को कौन टाल सकता ख़बर सूनते ही माँ और बेटी बदहवास हो घर पंहूची पर तब तक सब ख़त्म हो चूका था। मौके पर स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम वीरेन्द्र सिंह अपने टीम के साथ शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे। वही परिजनों का रो रो बुरा हाल था। दामोदर ने जब मौत को गले लगाया तो उसके घर में कोई नहीं था। उसका छोटा भाई बाहर कमाने के लिए गया हुआ था।
अरुण वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे